बेलाटांड़ मंदिर के पास की जमीन को लेकर विवाद

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बेलाटांड़ मंदिर के पास की जमीन को लेकर विवाद

शहर के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप के पास जमीन को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गये.

विज्ञापन

कोडरमा. शहर के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप के पास जमीन को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गये. पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने थाना बुलाया. हालांकि इससे पहले एक पक्ष की ओर से पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि पर गेट लगाने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध दूसरे पक्ष ने किया. एक पक्ष का कहना है कि जमीन खीरू साव ने अपनी पत्नी के नाम पर गलत दोहरी जमाबंदी दर्ज करा ली है. दूसरे पक्ष का कहना है कि नियमानुसार जमीन ली गयी है. जमीन को लेकर अपने-अपने दावे के बीच एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola