धोबी महासंघ की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
धोबी महासंघ की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में जिला अध्यक्ष मनिंदर राम की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

25कोडपी7 बैठक में महासंघ के लोग. प्रतिनिधि कोडरमा. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में जिला अध्यक्ष मनिंदर राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव प्रकाश रजक ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होनहार बच्चों को प्रत्येक वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर मंच पर सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष भी सम्मानित करने की तिथि निर्धारित है. इस तरह का कार्यक्रम करने से शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं ऊर्जा मिलती है. बैठक में 29 जून को सहाना गार्डेन कोडरमा राजा तालाब के सामने कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा हैं. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम, नगर आयुक्त हजारीबाग योगेंद्र प्रसाद हैं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंतिम 26 जून तक नौजवान जिला कमेटी के पास प्रमाण पत्र जमा करना है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष खगेंद्र राम, जिप सदस्य महादेव राम, जिला सचिव प्रकाश रजक, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, पूर्व जिला सचिव मिथिलेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम, पवन रजक, दीपक कुमार, राजेश कुमार रजक, रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार रजक, महेंद्र रजक, महेश रजक, सुशील कुमार, दुर्गा प्रसाद राम, मनोज रजक, धनेश्वर रजक, पिंटू कुमार रजक, सुनील कुमार रजक, सुरेंद्र रजक, भातु प्रसाद रजक आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन महेश रजक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola