समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करेगा धोबी महासंघ

Updated:
विज्ञापन
समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करेगा धोबी महासंघ

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक बजरंग नगर में हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक बजरंग नगर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनिंद्र राम ने की. बैठक में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सामाजिक कुरुतियों का उन्नमूलन, शिक्षा का विस्तार, युवाओं का मार्गदर्शन तथा समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देने, वंचित व दबे कुचले वर्गों के उत्थान पर भी चर्चा हुई. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि कुरीतियों के निदान का एक मात्र उपाय शिक्षा है. इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा. जिला सचिव प्रकाश रजक ने समाज की एकता व संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है. सुशील कुमार व एम चंद्रा ने कहा कि किसी भी समाज की विकास की आधारशिला शिक्षा होती है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच जुलाई को जयनगर में शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन कर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश रजक, विजय रजक, मिथलेश रजक, दुर्गा प्रसाद राम, विजय रजक, प्रदीप राम, पवन रजक, विनोद बिहारी रजक, सदानंद रजक, कौलेश्वर रजक, अशोक रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola