उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने आदि का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सामान्य शाखा, विकास शाखा, स्थापना, पंचायती राज, जन शिकायत कोषांग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिक्षा, पशुपालन, पर्यटन, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला निबंधन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग आदि कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण, कार्यालयों की स्वच्छता आदि का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों को समय पालन, कार्य संस्कृति में सुधार लाने, आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने आदि का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी रवि जैन, डीटीओ विजय कुमार सोनी, नजारत उप समाहर्ता तुषार राय, डीआइओ सुभाष यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola