महुगाई में सर्विस रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट की मांग
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
: सांसद को सौंपा ज्ञापन
चंदवारा. बरही विधानसभा क्षेत्र के चंदवारा मंडल स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी के पौत्र के छठी समारोह में शामिल होने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव चंदवारा पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने शिशु को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के दौरान महुगाई गांव के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. ज्ञापन सौंपकर एनएच-20 फोरलेन सड़क के किनारे सर्विस रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट निर्माण की मांग की. सांसद श्री जायसवाल ने संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाने और यथासंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया. मौके पर बंटी मोदी, लक्ष्मण यादव, नंदकिशोर सोनी, सुरेश यादव, बीरेंद्र यादव, मो इशाक, बासुदेव साव, सुखदेव साव, मेघनाथ साव, महावीर साव, आनंद मोदी, महेंद्र पंडित,विनोद मोदी, कृष्णा यादव मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










