तिलैया में युवक का शव बरामद, दुर्घटना में मौत की आशंका

Updated:
विज्ञापन
तिलैया में युवक का शव बरामद, दुर्घटना में मौत की आशंका

मृतक की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी राजकमल श्रीवास्तव उर्फ गोलू 26 वर्ष पिता जयराम श्रीवास्तव के रूप में हुई है

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. रांची-पटना रोड बाइपास स्थित तिलैया बस्ती अंडर पास के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ. मृतक की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी राजकमल श्रीवास्तव उर्फ गोलू 26 वर्ष पिता जयराम श्रीवास्तव के रूप में हुई है. शुरुआत में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी. हालांकि, बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है. इसके बाद मृतक के पिता जयराम श्रीवास्तव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, राजकुमार उर्फ गोलू बालू सप्लाई का काम करता था. बुधवार काे दिन के 11 बजे वह घर से बाइक लेकर निकला था. छोटे भाई अनीश श्रीवास्तव के अनुसार, देर शाम तक जब भैया लौटकर नहीं आये, तो उन्हें फोन किया. फोन पर उन्होंने कहा कि जल्द घर आ जायेंगे, लेकिन वे नहीं लौटे. सुबह कुछ लोगों ने बाइपास रोड में शव पड़ा देख सूचना दी. मौके पर पहुंचे तो गोलू मृत पड़ा था. परिजनों के अनुसार, तीन माह पूर्व ही राज श्रीवास्तव की सगाई हुई थी, जबकि मई में उसकी शादी होने वाली थी. तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जिस जगह पर युवक का शव मिला, उससे ठीक दूरी पर बुधवार की देर रात एक बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली थी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola