अधेड का शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 29 Mar 2026 8:49 PM
मृतक के छोटे भाई रोहन यादव ने बताया कि केदार की आज जानवर चराने की पारी थी.
जयनगर. लोहाडंडा निवासी 55 वर्षीय केदार यादव (पिता बनारस यादव) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. केदार यादव को गांव के समीप एक पेड़ के पास बेहोशी की हालत में पाया गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के छोटे भाई रोहन यादव ने बताया कि केदार की आज जानवर चराने की पारी थी. वह शाम को अपने एक साथी को डंडाडीह पहुंचाने गये थे. संध्या 7.30 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया कि आपका भाई बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है. श्री यादव ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या कर दी गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंची और मामले की जांच की. घटना स्थल से मृतक का चप्पल व मोबाइल आदि बरामद किया गया. इलाके में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि यह मामला आत्महत्या व हत्या का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










