जयनगर में डीडीसी ने किया योजनाओं का निरीक्षण

वहीं योगियाटिल्हा पंचायत के बागोडीह गांव में चल रही योजना की प्रगति का जायजा लिया
जयनगर. उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शनिवार को प्रखंड में मनरेगा से संचालित कार्य व आवास आदि योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तेतरौन पंचायत के अंबाडीह, मतौनी व नावाडीह में योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. वहीं योगियाटिल्हा पंचायत के बागोडीह गांव में चल रही योजना की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, आवासों की पूर्णता की स्थिति की जांच करना था. इस दौरान उन्होंने लाभुकों से संवाद कर योजनाओं से प्राप्त लाभ, कार्य की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ गौतम कुमार, बीपीओ विकास कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार, आवास को-ऑर्डिनेटर, मुखिया इरफान अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




