कोडरमा में नन्हे बच्चों ने धरा स्वतंत्रता सेनानियों का रूप, ‘ए ग्रेट लीडर शो’ ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में स्वतंत्रता दिवस पर ए ग्रेट लीडर शो का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण की।

विज्ञापन

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया झुमरी तिलैया में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए सीसीए के अंतर्गत ‘ए ग्रेट लीडर शो’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रेरणादायी विभूतियों के रूप में आकर्षक वेशभूषा में नजर आए.

बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, मंगल पांडेय, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी दुर्गावती, रानी पद्मावती, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू, भारत माता, लाल बहादुर शास्त्री एवं चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया.

विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा विभिन्न पाठ्यसहगामी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में शिक्षिका प्राची कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिल्पी गुप्ता, कोमल कुमारी, शुभम कुमारी मिश्रा का विशेष योगदान रहा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola