झुमरीतिलैया में मेरिडियन अकादमी के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में बच्चे व शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरिडियन अकादमी के छात्रों ने झुमरीतिलैया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरिडियन अकादमी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुभाष चौक से हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा को आगे बढ़ाया. यह यात्रा सुभाष चौक से झंडा चौक तक निकाली गयी.

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया. विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola