छात्रावास के विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक संध्या
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 May 2026 9:01 PM
समूह गायन और ग्रुप डांस ने दर्शकों का मन मोहा
: समूह गायन और ग्रुप डांस ने दर्शकों का मन मोहा कोडरमा . तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसीमे, निर्देशिका सुनीता सेठ, शुभा कपसीमे, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ व प्राचार्या अंजना कुमारी मौजूद थीं. समारोह की शुरुआत छात्रावास कप्तान कृष के स्वागत भाषण से हुई. शिक्षिका मनीषा चंद्रा के मार्गदर्शन में अर्हन और मोहिन ने मंच संचालन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के समूह गायन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. जासमीन, अनुपम, सूर्यांश, अर्पित, देवांश, अनमोल, आतिफ, अंशु राज, शौर्य व अन्य विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी. संगीत प्रशिक्षक श्याम बाबला, अमित मुर्मू, अमनदीप बारला और मानसी राणा ने कार्यक्रम को जीवंत बनाया. निदेशक अविनाश सेठ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं. ताइक्वांडो व जूडो प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. वहीं राजलक्ष्मी, सुहाना, सौम्या, अंकिता, आयुषी व अन्य छात्राओं के ग्रुप डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों और संयोजकों की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










