युवक से मोबाइल की ठगी कर अपराधी फरार

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 03 Nov 2025 7:40 PM

विज्ञापन

मोबाइल बेचने के इच्छुक एक युवक से फोन की ठगी कर एक व्यक्ति फरार हो गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . मोबाइल बेचने के इच्छुक एक युवक से फोन की ठगी कर एक व्यक्ति फरार हो गया. इसे लेकर बेलाटांड़ निवासी दीपक कुमार (पिता-विनोद साव) तिलैया थाना में आवेदन दिया है. दीपक के अनुसार उसने अपने आइफोन बेचने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी, जिसके बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. फोन खरीदने के इच्छुक युवक ने दीपक को एक फर्नीचर हाउस के पास बुलाया. वहां पहुंचने पर युवक ने खुद को फर्नीचर दुकान का मालिक कहा और चाय-पानी की व्यवस्था की. उसके बाद दीपक से मोबाइल का लॉक खोलने को कहा. लॉक खोलने के बाद दीपक से वहां बैठने की बात कह वह मोबाइल लेकर चला गया. काफी समय तक नहीं आने पर जब दीपक ने दुकान के कर्मियों से पूछा, तो कहा गया कि उक्त व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकाना आया था. तब दीपक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है. इसके बाद उसने तिलैया थाने में शिकायत की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola