ePaper

झारखंड आंदोलनकारियों की सूची में शामिल होने पर दी बधाई

Updated at : 19 Dec 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों की सूची में शामिल होने पर दी बधाई

झारखंड आंदोलनकारी में शामिल किये जाने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है.

विज्ञापन

मरकच्चो. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड ने अधिसूचना जारी कर झारखंड आंदोलनकारियों के नाम की घोषणा की है. मरकच्चो प्रखंड की दक्षिणी पंचायत निवासी जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, मध्य पंचायत के दिनेश राम, महुगाई पंचायत के सरफुद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी, चोपनाडीह पंचायत से भोला महतो व जागो महतो को झारखंड आंदोलनकारी में शामिल किया है. इस पहल पर प्रमुख विजय सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अथक प्रयास और बलिदान की बदौलत ही हमें अलग झारखंड राज्य का गौरव मिला है. झारखंड आंदोलनकारी में शामिल किये जाने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य रीता देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मो. खलील, मो. जावेद, मो. अफजल मियां, रविशंकर तिवारी मंटू, अयाज अहमद, झामुमो के रियासात आलम, रामेश्वर मुर्मू, नुनमन सिंह, अशोक राय आदि के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola