लंबित योजनाअों को जल्द पूरा करें : बीडीअो

Published by : DEEPAK Updated At : 06 Jun 2025 11:27 PM

विज्ञापन

आकांक्षी प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर. आकांक्षी प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ श्री कुमार ने बिरसा हरित योजना के अंतर्गत आग बागवानी गड्ढा खोदो कार्य की प्रगति में तेजी लाने, पीएम आवास व अबुआ आवास को शीघ्र पूरा करने, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं में समय सीमा का ध्यान रखते हुए पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुस्तक ज्ञान केंद्र, जन्म मृत्यु एवं विवाह निबंधन तथा पंचायत सहायकों के कार्यों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुधार का दिशा निर्देश दिया. वहीं पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास, 15वें वित्त आयोग, पंचायती राज, पेंशन योजना, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, सहायक अभियंता तारिक अनवर, आकांक्षी प्रखंड फैलो अशोक कुमार, आवास समन्वयक सुमित कुमार झा, प्रभारी कृषि पदाधिकारी प्रेम कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी सनोज कुमार सहित सभी विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola