कोडरमा में 3 टन ढिबरा लदा कमांडर जीप जब्त, चालक फरार
जप्त जीप कमांडर | Prabhat Khabar
कोडरमा के लोकाई के समीप वन विभाग ने छापेमारी कर तीन टन अवैध ढिबरा लदी कमांडर जीप को जब्त किया है. चालक मौके से फरार हो गया, विभाग जांच में जुटा है.
कोडरमा : कोडरमा बाजार में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत लोकाई के समीप से अवैध रूप से ढिबरा लदे कमांडर जीप को जब्त किया है. जब्त वाहन में करीब तीन टन ढिबरा लदा था.
मौके से फरार होने में सफल रहा चालक
हालांकि, कार्रवाई के दौरान कमांडर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी सह एसीएफ रामबाबू कुमार को सूचना मिली थी कि लोकाई जंगल से कमांडर जीप में अवैध रूप से ढिबरा लोड कर झुमरीतिलैया भेजा जा रहा है.
पुलिस ने की कार्रवाई तेज
सूचना के आलोक में वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदे उक्त कमांडर जीप को जब्त कर लिया. मामले को लेकर वन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










