बरही विधायक ने विधानसभा में उठाया शिक्षकों की कमी का सवाल
बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा में चंदवारा डिग्री कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया. सरकार ने जल्द नियुक्ति का दिया आश्वासन.
चंदवारा: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा में चंदवारा डिग्री कॉलेज में शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया. विधायक के तारांकित प्रश्न के जवाब में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि कॉलेज में पिछले तीन वर्षों में कला एवं वाणिज्य संकाय में कुल 751 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है.
21 शिक्षकों के पदों का पुनर्सृजन
कला संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और दर्शनशास्त्र समेत वाणिज्य की पढ़ाई हो रही है. सरकार ने बताया कि कॉलेज के लिए 21 शिक्षकों के पदों का पुनर्सृजन एवं पुनर्गठन किया गया है.
इन पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया
इसके अलावा एक प्राचार्य और 15 गैर-शैक्षणिक कर्मियों के पद भी स्वीकृत किये गये हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया चल रही है. रोस्टर क्लीयरेंस के बाद नियुक्ति की कार्रवाई शुरू की जायेगी. विधायक के प्रयास से विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में नियुक्ति को लेकर उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










