शहर में वस्त्र व पुस्तक दान अभियान की शुरुआत

Updated at : 06 Apr 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में वस्त्र व पुस्तक दान अभियान की शुरुआत

सामाजिक भागीदारी से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी मदद : डीसी

विज्ञापन

सामाजिक भागीदारी से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी मदद : डीसी कोडरमा. झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से वस्त्र व पुस्तक दान अभियान की शुरुआत की गयी. ब्लॉक परिसर के पास संचालित चिल्ड्रेन पार्क से डीसी ऋतुराज व नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान के तहत कलेक्शन वाहनों को रवाना किया़ इस अभियान के तहत नगर परिषद के सभी वार्डों में वाहन घूम-घूम कर लोगों से पुराने व नये कपड़े तथा पुस्तकें संग्रहित करेंगे, जिन्हें बाद में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जायेगा़ मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि यह अभियान वर्ष में दो बार ठंड व गर्मी के मौसम में चलाया जायेगा, ताकि जरूरतमंदों को मौसम के अनुसार वस्त्र उपलब्ध कराया जा सके़ उन्होंने सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की़ नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया यह अभियान न केवल कोडरमा, बल्कि पूरे राज्य में सामाजिक सद्भाव का संदेश देगा़ उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया़ मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर राम, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रंधीर वर्मा, पार्षद उदय सिंह, घनश्याम तुरी, पार्वती देवी, सीमा देवी, पूजा कुमारी व अन्य मौजूद थे़ 20 अप्रैल तक चलेगा अभियान बताया गया कि यह दान अभियान आगामी 20 अप्रैल तक विभिन्न वार्डों में चलाया जायेगा. कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा़ इस दौरान वस्त्र व पुस्तकें लिये जायेंगे. पहले दिन वार्ड नंबर एक व दो में अभियान चलाया गया, जबकि 7 अप्रैल को वार्ड 4 एवं 5, 8 अप्रैल को वार्ड 6 एवं 7, 9 अप्रैल को वार्ड 8, 9 एवं 10, 10 अप्रैल को वार्ड 11 एवं 12, 11 अप्रैल को वार्ड 13, 14 एवं 15, 13 अप्रैल को वार्ड 16, 17 एवं 18, 15 अप्रैल को वार्ड 1 एवं 19, 16 अप्रैल को वार्ड 20, 21 एवं 22, 17 अप्रैल को वार्ड 23 एवं 24, 18 अप्रैल को वार्ड 25 एवं 26 तथा 20 अप्रैल को वार्ड 27 एवं 28 में कैंप आयोजित किये जायेंगे. लोग अभियान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8986658581 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola