सीटू की बैठक में एक मई को मजदूर दिवस मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
सीटू की बैठक में एक मई को मजदूर दिवस मनाने का निर्णय

केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी

विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी झुमरीतिलैया. वीर कुंवर सिंह पार्क में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मई को मजदूर दिवस वीर कुंवर सिंह पार्क, झुमरीतिलैया में मनाया जायेगा. मौके पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मजदूर दिवस पर संगठन देश में सत्ता में काबिज सांप्रदायिक-काॅरपोरेट गठजोड़ की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठजोड़ समाज में नफरत फैलाने और कॉरपोरेट के माध्यम से देश के संसाधनों, संपत्ति और बुनियादी ढांचे की लूट को बढ़ावा देने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम जनता और मजदूर वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है. बैठक में यह भी कहा गया कि मजदूर दिवस पर मजदूरों की एकता को मजबूत करना और सरकार की मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों तथा सांप्रदायिक विभाजनकारी साजिशों को पराजित करना मुख्य उद्देश्य होगा. मौके पर आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी, वर्षा रानी, बीएसएसआर यूनियन के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, निर्माण कामगार यूनियन के नागेश्वर दास, शंभु पासवान, बद्री तुरी, बसंती देवी, सहदेव दास, अशोक दास व सहदेव कुमार ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola