क्लोरोफिल स्कूल में बाल दिवस का आयोजन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
क्लोरोफिल स्कूल में बाल दिवस का आयोजन

क्लोरोफिल स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. क्लोरोफिल स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया. प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय बचपन की सीख को रोचक बनाने में हमेशा अग्रणी रहा है. निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि छोटे बच्चों को संपूर्ण शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण कार्य है. सुलग्ना रॉय ने डाइस और रिंग स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया. युक्ता कुमारी ने बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी वर्णमाला खेल के माध्यम से सीखने के तरीके बताये. कनिष्का की ओर से संचालित ‘जंगल में जानवर’ खेल बच्चों को खूब पसंद आया. इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर शिक्षिका राशि सिंह, आंचल अग्रवाल, संपूर्णा दास और पंकज सहाय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola