ePaper

बाल विवाह केवल बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के साथ होने वाला क्रूर अपराध है : बीडीओ

Updated at : 24 Feb 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह केवल बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के साथ होने वाला क्रूर अपराध है : बीडीओ

चंदवारा प्रखंड सभागार में बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखंड निर्माण के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखंड निर्माण के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला कोडरमा. चंदवारा प्रखंड सभागार में बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त प्रखंड निर्माण के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सीओ अशोक भारती, बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, जिला परियोजना सहयोगी मो आरिफ़ अंसारी व मुखिया ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष ग्राम सभा, शपथ, जागरूकता बैठके एवं कार्यशालाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बाल विवाह के गंभीर सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के साथ-साथ इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी. सीओ अशोक भारती ने कहा की जागरूकता कार्यक्रमो, प्रशासन की सक्रियता एवं सामाजिक संगठनों के प्रयास से बाल विवाह के आंकड़ों में कमी आयी है और यह अपराध अब अंत के कगार पर है. बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि बाल विवाह की समाप्ति केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जागरूकता एवं सहभागिता अनिवार्य है. सामूहिक प्रयास ही इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त कर सकते हैं. जिला परियोजना सहयोगी मो. आरिफ अंसारी ने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों तथा रोकथाम में विभिन्न हितधारकों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत एवं प्रभावी जानकारी प्रस्तुत की. मदनगुंडी के मुखिया रामदेव यादव ने बाल विवाह रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से इस कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. कार्यशाला को सफल बनाने में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, अफजल अंसारी, संजय कुमार राणा का अहम योगदान रहा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola