चेयरमैन ने किया एश वाटर रिकवरी सिस्टम का उदघाटन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चेयरमैन ने किया एश वाटर रिकवरी सिस्टम का उदघाटन

वाटर रिकवरी सिस्टम तथा टेक्निकल बिल्डिंग में नव परिवर्तित सुरक्षा प्रशिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस दौरे पर पहुंचे डीवीसी के चेयरमैन आइएएस एस सुरेश कुमार ने केटीपीएस स्थित एशपौंड में एश वाटर रिकवरी सिस्टम तथा टेक्निकल बिल्डिंग में नव परिवर्तित सुरक्षा प्रशिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधक पर्यावरण, सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय कर रही है. प्रदूषण मुक्त क्षेत्र बनाना हमारा लक्ष्य है. एश वाटर रिकवरी सिस्टम से प्रदूषण पर नियंत्रण होगा. पर्यावरणीय स्थित सुदृढ़ होगा. वहीं सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र से प्लांट को सुरक्षा मिलेगी. मौके पर वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, जीएम मानस नस्कर, अमन ज्योति, तापस मिर्धा सहित डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. उक्त जानकारी नवीन कुमार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola