सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें : एसडीपीओ

शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. बकरीद को लेकर कोडरमा थाना में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे कि दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं में ठेस पहुंचे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने कहा भाईचारे के साथ त्योहार मनायें. मौके पर थाना प्रभारी विकास पासवान, मो रउफ, मो इलियास, विजय सिंह, मो मुबारक, मो शाहिद, सुभाष राणा, मो नबी उल्लाह, मुखिया उमा देवी आदि मौजूद थे.

त्योहार मनायें, लेकिन विधि-व्यवस्था का ध्यान रखेें

मरकच्चो . बकरीद को लेकर नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की. संचालन मुखिया वेदु साव व किशोर यादव ने संयुक्त रूप से किया. थाना प्रभारी ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.कहा कि त्योहार मनायें, लेकिन विधि-व्यवस्था का ध्यान रखें. मौके पर मदन मोहन सिंह, मिथिलेश साव, हबीब मियां, मो इस्माइलउद्दीन, इकबाल अंसारी, मो कलीमुद्दीन, पिंटू यादव, अनुज कुमार सिंह, शंकर साव, विजय सिंह, मो मुमताज, मो गुलाम समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola