ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर रांची की टीम का कब्जा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर रांची की टीम का कब्जा

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ.

विज्ञापन

कोडरमा. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता के सीनियर एवं कैडेट प्रतियोगिता में क्योरोगी (फाइट) रांची की टीम विजेता रही. वहीं पश्चिमी सिंहभूम ने द्वितीय व कोडरमा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं पुमसे में धनबाद प्रथम स्थान पर रहा, जबकि रांची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया था. इसमें करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन में बताैर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार, सीनियर एडवोकेट अंशु यामिनी, आभा आरुणि, अभियंता गुंजन कुमार, वर्किंग प्रेसिडेंट गोपाल कुमार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, टूर्नामेंट के टेक्निकल डायरेक्टर मिथिलेश कुमार एवं ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी व जय हो की थीम पर किया गया. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही राष्ट्रीय सीनियर एवं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कोडरमा के दो खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक: प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के रचिता राज अंडर-45 किलोग्राम में, केंद्रीय विद्यालय के संगम राज अंडर-48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर नेशनल में अपनी जगह बनायी. दोनों खिलाड़ियों के चयन पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की निदेशिका संगीता शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य जीसी वर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह आदि ने बधाई दी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव आकाश चंद्रा, सह -सचिव, गुलाम हसन, रामाशीष, लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण जोशी के अलावे आर्यन, प्रद्युम, प्रिंस, अभिजीत आदि की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola