डीएवी में क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Nov 2025 8:47 PM

विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शुक्रवार को क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शुक्रवार को क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका विषय छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था. शुभारंभ प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, चंदन कुमार दुबे, शमशेर आलम, शिक्षिका मौसुमी मल्लिक व कुमार सतीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें तनाव, चिंता एवं जीवन की चुनौतियों से उबरने में सहायता प्रदान करना है. कार्यशाला में कुल 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इनमें डीएवी के अलावा सैनिक स्कूल के पांच एवं कौण्डनियां पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका शामिल थीं. इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार भी मौजूद थे. संसाधक के रूप में सैनिक स्कूल के चंदन कुमार दुबे एवं आदर्श प्लस विद्यालय के शमशेर आलम ने प्रभावशाली प्रशिक्षण सत्र प्रस्तुत किया. उन्होंने शिक्षकों को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रारंभिक संकेतों की पहचान, सहायक एवं समावेशी कक्षा वातावरण के निर्माण तथा तनाव प्रबंधन तकनीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola