वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

शिविर का उदघाटन मुखिया नीता कुमारी ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

मरकच्चो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम व फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात्रि शिविर लगाकर रक्तपट्ट संग्रह किया गया. शिविर का उदघाटन मुखिया नीता कुमारी ने फीता काटकर किया. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया की माइक्रो फाइलेरिया क्यूलेक्स नामक मच्छर काटने से लोगों के बीच फैलता है. सभी लोग अपने घरों व बाजार के आसपास जल जमाव नहीं होने दें, ताकि मच्छरों का लावा पनप नहीं सके. मलेरिया तकनीकी प्रवेक्षक विवेकानंद शर्मा ने बताया की माइक्रो फाइलेरिया का जांच रात्रि में ही होती है, क्योंकि फाइलेरिया का पारा साइट रात्रि में ही रक्त में एक्टिव होता है. मौके पर बीपीएम अमरकांत सिंह, लैब टेक्निशियन, गौरी शंकर सिंह, कुमारी श्रुति, एमपीडबलू प्रदीप यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola