विद्यार्थी अध्ययन से क्षेत्र का नाम करें रौशन: डॉ नीरा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थी अध्ययन से क्षेत्र का नाम करें रौशन: डॉ नीरा

हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सोमवार को जेजे काॅलेज में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सोमवार को जेजे काॅलेज में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर अध्ययन करें. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर परिषद की टीम, शिक्षकों, अभिभावकों व सहयोगियों को बधाई दी. उन्होंने प्रथम विजेता को चेक, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. प्राचार्य डॉ मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से ज्ञान बढ़ता है. हजारीबाग सह विभाग संयोजक मनोज राणा, पूर्व विभाग सह संयोजक बीरेंद्र कराटे, रितेश माधव, राजेश पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य मिथुन कुमार, राजकुमार, जिला संयोजक अतुल आनंद, नगर मंत्री सुधांशु यादव आदि मौजूद थे. अतुल आनंद ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, जागरूकता व नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का प्रयास है. जिला संगठन मंत्री नितेश तिवारी ने विजेताओं को बधाई दी. विजेताओं में खुशबू कुमारी को प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार अक्षय कुमार 2501 रुपये, तृतीय 1501 रुपये, तथा 20 टॉपर छात्रों को भी बैग, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर साधना कुमारी, सुभाष यादव, आलोक कुमार, आलोक स्वर्णकार, सुभाष कुमार, रिशु कुमार, अजीत कुमार, प्रिंस पांडेय, रिचा शुक्ला, चंचल कुमारी, राजा यादव, कौशल कुमार, आलोक प्रधान, स्मित सिंह, मनीष कुमार, नितेश कुमार, ओम प्रकाश, अजीत कुमार, राजगुरू यादव, चिकू, आकाश रावत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola