निर्माणाधीन केशो जलाशय में वृद्ध महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन केशो जलाशय में वृद्ध महिला का शव बरामद

नवलशाही थाना के अवर निरीक्षक रविप्रकाश पंडित ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी.

विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कुंडीधनवार पंचायत अंतर्गत निमाडीह स्थित निर्माणाधीन केशो जलाशय के एक्सपेलवे से सोमवार शाम एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (80 वर्ष), पति स्वर्गीय लक्ष्मण ठाकुर, निवासी ग्राम बड़ा अखाड़ा, थाना मरकच्चो के रूप में हुई है. नवलशाही थाना के अवर निरीक्षक रविप्रकाश पंडित ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. वह दो दिन पूर्व अपने घर से निकल गयी थी, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. खोजबीन के दौरान परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी महिला की तस्वीर साझा की थी. सोमवार शाम कुछ लोग डैम की ओर टहलने गये थे. इसी दौरान उनकी नजर एक्सपेलवे में पड़े महिला के शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. बाद में नवलशाही थाना पुलिस अवर निरीक्षक रविप्रकाश पंडित के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola