फुटबॉल टूर्नामेंट पर ब्लू किलर्स की टीम का कब्जा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट पर ब्लू किलर्स की टीम का कब्जा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाराटांड खेल मैदान कंद्रपडीह में त्रिकोणीय फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

जयनगर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाराटांड खेल मैदान कंद्रपडीह में त्रिकोणीय फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया. उदघाटन मुख्य अतिथि सह ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष अलख निरंजन साव ने फीता काटकर किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड सदस्य आरती देवी, मुखिया संजय साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर साव, विनोद साव, प्रेमचंद साव, राजकुमार साव, भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक वर्णवाल, आइटीबीपी जवान मुकेश कुमार, पप्पू साव, हुकूमदेव आदि मौजूद थे. फाइनल मैच रेड ब्लास्टर बनाम ब्लू किलर्स के बीच खेला गया. ब्लू किलर्स की टीम ने पेनाल्टी शूट से 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया. निर्णायक प्रेमचंद साव, लायंस मैन अजय यादव व पिंटू साव थे. गोलकीपर बबलू साव व पवन साव थे. विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य गांव में एक बेहतर टीम बनाना है. मौके पर जय बजरंग क्लब के श्रवण कुमार, इंडियन आर्मी जितेंद्र साव, मुकेश मंडल, गोविंद साव, अजय मंडल, प्रवीण साव, लखन साव, दामोदर मंडल, बसंत साव, छोटेलाल मंडल, रोहित साव, भीम साव, कामदेव शर्मा, दामोदर साव, शिवनारायण साव, सुखदेव साव, राकेश मंडल, देवंती देवी, रंजु कुमारी, गायत्री देवी, गुडिया कुमारी, पूजा कुमारी, जया रानी, अंशु कुमारी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola