10 बोर्ड परीक्षा में प्रखंड टॉपर बनी सोनाली सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
10 बोर्ड परीक्षा में प्रखंड टॉपर बनी सोनाली सम्मानित

सोनाली 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर रही है.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के बाद निवासी सोनाली कुमारी ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह की छात्रा सोनाली 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर रही है. सोनाली की इस सफलता पर बीपीओ अशोक उपाध्याय ने प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया. पिता अशोक कुमार और माता ने बेटी को सफलता पर खुशी जाहिर की. बीपीओ श्री उपाध्याय ने कहा कि सोनाली ने प्रखंड का नाम रौशन किया है. इस उपलब्धि पर संकुल साधन सेवी राजेंद्र प्रसाद, बीआरसी के सभी कर्मी ने छात्रा को सम्मानित किया. मौके पर अविनाश कुमार, विनोद कुमार, करण कुमार आदि ने उसे बधाई दी है.

भाजपा की जीत पर परसाबाद बाजार में जश्न

जयनगर. बंगाल में भाजपा की जीत पर परसाबाद बाजार के पास मिठाइयां बांटी गयी और पटाखे फोड़े गये. मौके पर सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, परसाबाद मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, प्रियंका राय, संजय कुमार गुप्ता, तुलसी यादव, दामोदर ठाकुर, श्याम किशोर ठाकुर, आशीष सेठ, अमित गुप्ता, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola