ePaper

भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठाये सवाल

Updated at : 03 Nov 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठाये सवाल

भाजपा प्रदेश के नेतृत्व में सोमवार को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा प्रदेश के नेतृत्व में सोमवार को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भाजपा जिला इकाई की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण एवं मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय ने किया. धरना के माध्यम से भाजपा ने झारखंड की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था व चाईबासा में बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाये जाने की घटना का विरोध किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह राज्य सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता है. पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने तथा पीड़ित बच्चों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. जनता इलाज के लिए भटक रही है. कोडरमा में दो वर्षों से अल्ट्रासाउंड बंद है. अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है. कोडरमा अस्पताल में भी एक बच्चे को जांच के दौरान एचआइवी पॉजिटिव बताया गया, जबकि उसके घर में कोई भी एचआइवी पॉजिटिव नहीं है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि चाईबासा की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के रहते जनता का जीवन असुरक्षित है. भाजपा जनहित में आंदोलन जारी रखेगी. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है. स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा की स्थिति दयनीय है. पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि अब जनता सरकार से जवाब मांगेगी. भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में एसी को ज्ञापन सौंपा. धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जूही दास गुप्ता, देवनारायण मोदी, जिला मंत्री दिनेश सिंह, शशि भूषण प्रसाद, अनिता देवी, सुधीर यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद खान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, चंद्रशेखर जोशी, हरि पंडित, नरेंद्र पाल, द्वारिका राणा, महेश वर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, सुरेंद्र नारायण सिंह, उत्तम कुमार, शंकर कुमार सिंह, राजू कुमार, कैफ अली खान, अजीत कुमार, मनोज सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, महेंद्र ठाकुर, संजय कुमार पासवान, पवन कुमार सिंह, नंदकिशोर भारती, अनिल शर्मा, विनोद सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू भैया, विक्रम सिंह ,भगवान दास साहू, प्रेमांशु कुमार, राजू विश्वकर्मा, बाबू सिन्हा, नरेश प्रसाद, अशोक पांडेय, महेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, सूरज कुमार, बलराम भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola