भाजपा की बैठक में पदाधिकारियों ने पदभार संभाला

Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में पदाधिकारियों ने पदभार संभाला

सिहास में गुरुवार को भाजपा सतगावां मंडल की बैठक हुई

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के शिवपुर पंचायत के सिहास में गुरुवार को भाजपा सतगावां मंडल की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की. संगठन को नयी ऊर्जा देने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया. उपाध्यक्ष के रूप में ब्यूटी कुमारी, ब्रह्मदेव यादव, राकेश कुमार एवं श्यामली राय ने जिम्मेदारी संभाली. मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सह सतगावां मंडल प्रभारी विजय यादव का अभिनंदन किया गया. संचालन जिला मंत्री मनोज यादव एवं बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया. मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया.

जयहिंद आवासीय विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा व सिदो-कान्हू हाउस के बच्चों ने भाग लिया. सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार अयान कच्छप को प्राप्त हुआ. मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले कर्नल लालनुन सियामा व आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने बिरसा मुंडा टीम को बधाई दी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में रविनेश बरियार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola