वज्रपात से प्रभावित परिवार से मिले भाजपा नेता

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सांसद अन्नपूर्णा देवी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार से बात की.

विज्ञापन

सतगावां . प्रखंड अंतर्गत नंदुडीह गांव में वज्रपात से तीन लोगों की मौत की सूचना पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, भाजपा नेता राजकुमार यादव, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पीए पुनीत पंडित, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव आदि शामिल थे. इन नेताओं ने मृतक परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली, वहीं सांसद अन्नपूर्णा देवी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार से बात की. भाजपा नेताओं ने अनुश्रवण समिति के सदस्य सह भाजपा नेता मनोज भगत के यहां पहुंच कर उनकी मां के मृत्यु पर दुख प्रकट किया. मौके पर राजेश यादव, सुबोध सिन्हा, इंद्रदेव यादव, रंजीत यादव ,अशोक यादव आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola