मरकच्चो में बिरहोर की मौत, प्रशासन ने की सहायता

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो में बिरहोर की मौत, प्रशासन ने की सहायता

तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी निवासी नरेश बिरहोर (32) की मौत रविवार के देर शाम हो गयी.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी निवासी नरेश बिरहोर (32) की मौत रविवार के देर शाम हो गयी. मृतक पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था. सहिया दीदी ने बताया की रविवार की देर शाम अचानक नरेश की तबीयत बिगड़ गयी. 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. इसकी सूचना सदर अस्पताल कोडरमा को दी गयी. इसके बाद सदर अस्पताल से एम्बुलेंस भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गयी. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. सोमवार की सुबह बीडीओ हुलास महतो बिरहोर कॉलोनी पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पीड़ित परिवार को खाद सामग्री उपलब्ध कराते हुए मृतक के अंतिम संस्कार के लिए नकद राशि भी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola