कला भारती के 50 वर्ष पूरे होने पर भक्ति जागरण

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:36 PM

विज्ञापन

देवीपुर में कला भारती के 50 वर्ष पूरे होने पर कला भारती की आत्मकथा किताब का समिति के सदस्यों ने विमोचन किया.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के देवीपुर में कला भारती के 50 वर्ष पूरे होने पर कला भारती की आत्मकथा किताब का समिति के सदस्यों ने विमोचन किया. वहीं भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. यहां धनबाद से आये जय हो जागरण ग्रुप के सुदेश सिंह एंड टीम ने कार्यक्रम पेश कर श्रोताओं को पूरी रात झूमाया. वहीं साथ से बढ़कर एक झांकी निकली. महिषासुर वध, कृष्ण सुदामा मिलन, शिव तांडव की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. ऑर्गन वादक उमेश सिंह, ढोलक वादक संधीर कुमार, गायक बबलू जी, महिला कलाकार सुनीता सिंह, बॉबी जी, अनिकेत गुलाबों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया राजीव पांडेय, कृष्णदेव यादव, रंजीत भारती, रवि कुमार, मनोज सिंह, गोविंद सिंह, हरी पांडेय, बसंत स्वर्णकार, बसंत साव, अनिल सिंह, अवध सिंह, सत्यनारायण पांडेय, चंदन पांडेय समेत समिति के अन्य सदस्यों व सैंकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola