.श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़े भक्त

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
.श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़े भक्त

16 दिवसीय शांति विधान एवं देवाधिदेव 1008 श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव व रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. बड़ा जैन मंदिर में 16 दिवसीय शांति विधान एवं देवाधिदेव 1008 श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव व रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया. भगवान की दिव्य प्रतिमा पर मस्तक अभिषेक और विश्व शांति धारा श्रद्धालुओं की ओर से किये गये. आज के दिन जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया गया. समाजसेवी मीरा छाबड़ा परिवार ने लाड़ू चढ़ाया. जैन धर्म के अनुसार आज के दिन ही 700 मुनियों पर विष्णु कुमार मुनिराज की ओर से उपसर्ग दूर किया गया था. विश्व शांति महायज्ञ विधान का ध्वजारोहण जय कुमार त्रिशला गंगवाल परिवार ने किया. अखंड दीपक की स्थापना ललित नीलम सेठी परिवार ने की. पूजा-अर्चना पंडित अभिषेक शास्त्री ने करायी. शांति विधान संपन्न होने पर पंडित अभिषेक शास्त्री को तिलक माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. समाज के मंत्री नरेंद्र झांझरी एवं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला ने कहा की यज्ञ पूजा विधान से लोगों के जीवन में धर्म संस्कृति की वृद्धि होती है. संकट दूर होते हैं. समाज के सभी लोगों के सहयोग से अनुष्ठान संपन्न हुआ. मार्गदर्शन उपमंत्री राज छाबड़ा, सुरेश झांझरी ने किया. संगीतमय पूजा सुबोध आशा गंगवाल द्वारा किये गये. अनुष्ठान में विशेष सहयोग मनोज गंगवाल, संजय ठोल्या, संजय गंगवाल, सौरभ पापड़ीवाल, जयकुमार सेठी, अजय सेठी, ईशान कासलीवाल, राजीव छाबड़ा, नीलम सेठी, आशा गंगवाल, किरण ठोल्या, ममता सेठी, सरिता काला, मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार जैन अजमेरा ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola