बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों पर मंथन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों पर मंथन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा अभियान पर चर्चा की गयी. अभियान 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा. बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने दायित्व सौंप गये. समीक्षा के दौरान मनरेगा, पीएम आवास योजना, अबुआ आवास योजना, 15वें वित्त आयोग, पेंशन योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रम, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने लंबित मामले को प्राथमिकता से निपटने और सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिविर के सफल संचालन के लिए सभी विभाग सामंजस्य बनाकर कार्य करें और लोगों तक योजनाओं की जानकारी तथा लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें. उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों की सूची तैयार करें. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola