सरकारी काम में दिखाया दम, जयनगर के 3 कर्मियों को मिला उत्कृष्ट कार्य का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र देते बीडीओ. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयनगर बीडीओ गौतम कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन

जयनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड के कनीय अभियंता अजय कुमार मनरेगा सहित दो कर्मियों को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया. मंगलवार को प्रखंड दिवस पर बीडीओ गौतम कुमार ने कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सम्मानित होने वाले कर्मियों में मनरेगा के कनीय अभियंता अजय कुमार, सामाजिक सुरक्षा के कंप्यूटर ऑपरेटर सुभाष कुमार पासवान, मनरेगा कंप्यूटर सहायक अभिषेक कुमार के नाम शामिल है. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान ना केवल उनके मनोबल को बढता है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है.

उन्होंने सभी कर्मियों से इसी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की अपील की. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola