ePaper

तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Updated at : 22 Jan 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

तंबाकू का सेवन कई बीमारियों को न्योता देना है

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन कई बीमारियों को न्योता देना है कोडरमा. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में गुरुवार को गांधी उच्च विद्यालय, झुमरीतिलैया व राजकीय मध्य विद्यालय सह प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवारा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. साथ ही क्षय रोग (टीबी) के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया. जागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये. जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से, बल्कि आर्थिक रूप से भी परिवार के लिए अत्यंत हानिकारक है. उन्होंने बताया कि तंबाकू पदार्थों के सेवन से कैंसर, बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, गैंग्रीन, अल्सर, बांझपन एवं नपुंसकता के साथ-साथ हृदय एवं श्वास संबंधी रोग होने की प्रबल संभावना रहती है. उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग तंबाकू की लत से परेशान हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं, वे सदर अस्पताल, कोडरमा में संचालित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण, समृद्ध झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण को लेकर शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola