इनरव्हील क्लब का जागरूकता कार्यक्रम

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Nov 2025 8:38 PM

विज्ञापन

सीडी गर्ल्स स्कूल में कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से सीडी गर्ल्स स्कूल में कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां स्तन और सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और जागरूकता पर चर्चा की गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा उपाध्याय ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, नियमित जांच, स्वयं-परीक्षण और एचपीवी वैक्सीन की जानकारी दी. बताया कि समय पर वैक्सीन लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है. छात्राओं को स्तन कैंसर की स्वयं जांच की विधि की जानकारी दी गयी. साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, पैड के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता बनाये रखने पर भी जानकारी दी गयी. क्लब की ओर से 250 सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया. क्लब की सदस्यों ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया. सीडी गर्ल्स स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील सिन्हा व शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया. मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा, अर्चना बर्मन, पूर्व अध्यक्ष रंजीता सेठ, नंदिता लोहानी, काजल गुप्ता, ऋतु तर्वे और सरिता कंधवे उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola