नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:49 PM

विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने किया

विज्ञापन

चंदवारा. गायत्री परिवार द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया. अभियान का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा मौजूद थे. उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए. प्रखंड समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने लोगों से शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का त्याग कर स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने की अपील की. युवा समन्वयक कैलाश पंडित ने कहा कि नशा युवाशक्ति को कमजोर करता है और उनके भविष्य को अंधकारमय बना देता है. कार्यक्रम में कंचन देवी, केसरी देवी, विंदा देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, बिलसी देवी, शांति देवी, सुंदरी देवी, खुशबू कुमारी, कृष्णा यादव, ननकू पंडित, बीरेन्द्र साव और उमा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola