नौका सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर जागरूकता शिविर

डीटीओ ने कहा कि सभी नौका चालकों को नाव परिचालन से संबंधित प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है
कोडरमा बाजार. नौका चालन सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी की अध्यक्षता में नौका चालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नौका चालकों व संचालकों को डीटीओ श्री सोनी ने कहा कि सभी नौका चालकों को नाव परिचालन से संबंधित प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है. बिना प्रशिक्षण के नौका परिचालन करना नियमों का उल्लंघन माना जायेगा. उन्होंने कहा कि चालकों के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है, प्रत्येक नौका में लाइफ जैकेट ,अग्नि सुरक्षा उपकरण, संचार प्रणाली से संबंधित आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता होना चाहिए. मौके पर मोटरयान निरीक्षक जोसेफ टोप्पो, प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी, गुड्डू विश्वकर्मा, विक्की कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










