कोडरमा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाने का निर्देश
: निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाने का निर्देश : अतिक्रमण करने पर सामान जब्त की जायेगी कोडरमा बाजार. जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश और जन शिकायत के आलोक में गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाया गया. साथ ही हिदायत दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जायेगी. नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के रांची-पटना रोड, जयनगर रोड समेत अन्य जगहों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया. मौके पर नगर पंचायत के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










