ePaper

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है पशुपालन : डीसी

Updated at : 22 Jan 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है पशुपालन : डीसी

डोमचांच में बछिया प्रदर्शनी, सम्मानित किये गये पशुपालक

विज्ञापन

आयोजन. डोमचांच में बछिया प्रदर्शनी, सम्मानित किये गये पशुपालक कोडरमा. डोमचांच प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर जेरूवाडीह नावाडीह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा गुरुवार को बछिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ऋतुराज, विशिष्ट अतिथि डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण प्रसाद यादव, बीडीओ भोला पांडेय, जिप सदस्य शांति प्रिया, नावाडीह मुखिया ममता देवी, फुलवरिया मुखिया संजय कुमार मेहता मौजूद थे. मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. पशुपालक पशुचिकित्सक से परामर्श लेकर कृमिनाशक दवाओं को नियमित अंतराल पर अपने पशुओं को खिलायें. उक्त प्रदर्शनी में 51 बाछियों के मालिक को सांत्वना पुरस्कार, सम्मान चिह्न दिये गये. इसके अलावा मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक दवाओं को वितरण किया गया. डीसी ने उन्नत नस्ल के पशु पालने वाले पशुपालकों को भी पुरस्कृत किया. बछिया प्रदर्शन में 0-03 माह में प्रथम पुरस्कार गुदुन देवी, द्वितीय पुरस्कार लक्ष्मी देवी, तृतीय पुरस्कार नीलू देवी, 3-6 माह में प्रथम पुरस्कार रामेश्वर मेहता, द्वितीय पुरस्कार बसंत मेहता, तृतीय पुरस्कार किरण देवी, 6-9 माह में प्रथम पुरस्कार पार्वती देवी, द्वितीय पुरस्कार सुनीता देवी, तृतीय पुरस्कार सविता देवी को मिला. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता कुमारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार राय, डॉ निर्मला मिंज, भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी तिलैया डॉ टीनी एक्का, जिला गव्य विकास पदाधिकारी राजेश उरांव, लिपिक हरिशचंद्र मिश्रा, अनुसेवक, प्रथमवर्गीय पशुचिकित्सालय डोमचांच अजीत नारायण सिंह, जेएसआइए रांची सुरेंद्र यादव, रजनीश कुमार, पशुधन सहायक सहदेव राम, राहुल कुमार, पंकज कुमार, जगन्नाथ रविदास, रूपेश चंद्र दिवाकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola