पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं लोग

: दो माह बाद भी युवक का सुराग नहीं, लोगों में नाराजगी
कोडरमा. चंदवारा प्रखंड के मनोहर वर्णवाल के पुत्र दर्शित वर्णवाल के दो माह से लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है, जिससे परिजन सदमे में हैं. वहीं समाज के लोगों में भी प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. वहीं तिलैया थाना के तिलैया बस्ती का भी 11 वर्ष का बच्चा लापता है, जिसकी भी कोई खोज खबर नहीं है. इसी को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया. अनूप जोशी ने कहा कि दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जो चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर दर्शित वर्णवाल की बरामदगी नहीं होती है, तो भाजपा एसपी कार्यालय का घेराव करेगी. प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी ,सुनील बड़गवे, द्वारिका राणा, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सोनी, संजय पासवान, सचिंद्र शर्मा, सन्दीप गुप्ता, राहुल राणा, मुकेश यादव, मनीष कुमार , मुन्ना वर्णवाल, बिनोद कुमार वर्णवाल आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




