हर्ट अटैक से आंगनबाड़ी सेविका का निधन, क्षेत्र में शोक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
हर्ट अटैक से आंगनबाड़ी सेविका का निधन, क्षेत्र में शोक

आंगनबाड़ी सेविका प्रभा देवी का इलाज हेतु धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में हर्ट अटैक से शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया.

विज्ञापन

कोडरमा. डोमचांच परियोजना अंतर्गत कुंडीधनवार की आंगनबाड़ी सेविका प्रभा देवी का इलाज हेतु धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में हर्ट अटैक से शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया. आंगनबाड़ी यूनियन की डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष मंजू मेहता और सचिव कुमारी अनामिका ने शनिवार की सुबह कुंडी धनवार पहुंचकर सेविका को श्रद्धांजलि दी. प्रभा देवी के निधन पर आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद, जिला सचिव वर्षा रानी ने शोक व्यक्त किया है. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने शोक संवेदना व्यक्त की है. मालूम हो कि मृतक विधवा थी. इसकी सिर्फ चार बेटियां हैं. तीन की शादी हो चुकी है. घटना पर समाज ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola