स्टार एलुमनाई इवेंट में सम्मानित हुए पूर्व छात्र

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 May 2026 9:08 PM

विज्ञापन

चयनित छात्र आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे

विज्ञापन

: चयनित छात्र आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे कोडरमा. मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत महिंद्रा स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बुधवार को स्टार एलुमनाई इवेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत तथा अवकाश पर घर आये पूर्व छात्रों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया. पूर्व छात्रों ने वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये. संस्था के केंद्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि महिंद्रा स्किल पिछले छह वर्षों से कोडरमा जिले के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है. संस्था अब तक 8460 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है तथा लगभग 5300 से अधिक छात्रों को रोजगार से जोड़ने में सफल रही है. आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि संस्था के 25 प्रशिक्षुओं का चयन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, होसुर में हुआ है. चयनित छात्र 22 मई 2026 को कोडरमा से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक कुमार (यूएनडीपी) ने चयनित एवं पूर्व छात्रों को सम्मानित किया. मौके पर राजू कुमार, आलोक दुबे, राहुल कुमार, संध्या कुमारी, अनिता शर्मा, मनी कुमारी, कृष्ण प्रसाद, रणजीत कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola