ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का धरना-प्रदर्शन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का धरना-प्रदर्शन

धनबाद रेलवे मंडल कार्यालय परिसर के पास ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के बैनरतले धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. धनबाद रेलवे मंडल कार्यालय परिसर के पास ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के बैनरतले धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. मंडल सचिव प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व किया. वहीं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एके पांडेय ने की. प्रदर्शन में कोडरमा, गोमो, बरकाकाना, पतरातू, बरवाडीह, रेणुकूट और चोपन शाखाओं के गाड़ी प्रबंधकों ने भागीदारी दर्ज करायी. मंच पर उपस्थित नेताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा और रेलवे प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की. धरना में उपस्थित ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि गाड़ी प्रबंधकों के योगदान को लंबे समय से उचित मान्यता नहीं मिल रही है. उन्होंने मांग की कि आठवें वेतन आयोग में गाड़ी प्रबंधकों को उनके कार्य के अनुरूप वेतनमान दिया जाये. एक जनवरी 2024 से सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो. इसके साथ ही सभी पात्र गाड़ी प्रबंधकों को (संशोधित पदोन्नति योजना) का लाभ देने, रिक्त पदों को तत्काल भरने, रेलवे बोर्ड की सुरक्षा निदेशालय की शक्तियां बहाल करने तथा स्टेशन सेक्शन में सुरक्षा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखी गयी. सभी पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अधिकार और सम्मान की मांग के लिए है. धरना में बीआर सिंह (पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष), एके ठाकुर (केंद्रीय सहायक महासचिव), प्रमोद कुमार सिंह (मंडल सचिव), आरिफ खान (जोनल संयुक्त सचिव), ए के पांडे (मंडल अध्यक्ष), प्रवीण कुमार, सूरज कुमार, आर के चौबे, रामलखन यादव, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार (कोडरमा शाखा सचिव), समित कुमार (बरकाकाना शाखा सचिव), आशीष कुमार, प्रेम कुमार पाठक, दीपक कुमार, ज्ञान देव कुमार, अमित कुमार, केदार प्रसाद, विशाल कुमार और बी दाधौंशी सहित कई गाड़ी प्रबंधक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola