आजसू नेता को मातृशोक, क्षेत्र में शोक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आजसू नेता को मातृशोक, क्षेत्र में शोक

नवलशाली निवासी आजसू नेता शंकर साहू की मां प्रेमलता देवी (पति-जगदीश प्रसाद) का निधन हो गया.

विज्ञापन

कोडरमा. नवलशाली निवासी आजसू नेता शंकर साहू की मां प्रेमलता देवी (पति-जगदीश प्रसाद) का निधन हो गया. वह 75 वर्ष की थीं. वह लंबे समय से ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारी से ग्रसित थीं. उनका इलाज चल रहा था. रविवार को वह अपने परिवार के साथ आमदिनों की तरह घर में धूप सेंक रही थीं. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया. परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. निधन की खबर पाकर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, समाजसेवी महावीर यादव, अजित वर्णवाल, किशोर यादव समेत सैंकड़ो लोग उनके आवास पहुंच कर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola