अहिंमसा वॉरियर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

आकाश जैन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया.
झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग अहिंमसा वॉरियर की टीम ने जीत ली. फाइनल में उसने केकेसीएस मास्टर्स को हराया. फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं आकाश जैन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया. इसके बाद केकेसीएस की टीम को रनर अप की ट्रॉफी और 5100 नकद पुरस्कार दिया गया. अहिंमसा वारियर की टीम को विजय ट्रॉफी और 11000 नकद पुरस्कार दिया गया. मौके पर अध्यक्ष मोहित संघई, राज पच्चीसिया, प्रतीक संघई, मिहिर खेतान ,आकाश जैन, सिद्धार्थ झंझरी और गौरव चौधरी, अतुल खेतान में सभी खिलाड़ी और मंच के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.
शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील
मरकच्चो. बकरीद को देखते हुए शांति समिति की बैठक शुक्रवार को मरकच्चो थाना परिसर में बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख विजय कुमार सिंह ने की. संचालन थाना प्रभारी नंद किशोर तिवारी ने किया. बीडीओ हुलास महतो ने लाेगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा. मौके पर ग्रामीणों ने मरकच्चो में बिजली की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने व नियमित रूप से जलापूर्ति करने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










