आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल, बकाया भुगतान पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल, बकाया भुगतान पर बनी सहमति

सीएस के साथ हुई वार्ता के बाद वापस ली गई अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन

: सीएस के साथ हुई वार्ता के बाद वापस ली गई अनिश्चितकालीन हड़ताल कोडरमा. कोडरमा में कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के तहत सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में सोमवार को हड़ताल कर दी. इससे पहले कर्मचारियों ने समाहरणालय परिसर से जुलूस निकाला और सिविल सर्जन कार्यालय तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाये. इसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गये, जहां आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजीत राम की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन सचिव धीरज तिवारी ने किया. आंदोलन का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कमांडो कंपनी कर्मचारियों के मानदेय में भारी गड़बड़ी कर रही है. उनके अनुसार जिन कर्मचारियों को 22 हजार रुपये मिलने चाहिए, उन्हें केवल 12 हजार दिये जा रहे हैं, जबकि 18 हजार के स्थान पर आठ हजार रुपये दिये जा रहे हैं. उन्होंने कंपनी पर इपीएफ और इएसआई में भी अनियमित कटौती और शोषण का आरोप लगाया. हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. सदर अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, जांच सेवाएं, सफाई व्यवस्था और मरीजों की ढुलाई तक बाधित रही. एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गयी. स्थिति बिगड़ने पर सिविल सर्जन की पहल से कमांडो कंपनी, सीटू और कर्मचारी संघ के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. लिखित समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गयी. समझौते में तय हुआ कि 10 दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान किया जायेगा तथा इपीएफ और इएसआई कटौती में गड़बड़ी की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जायेगी. इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और अंततः समाधान के बाद कार्य बहाल करने पर सहमति बनी. प्रदर्शना के दौरान कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, महेंद्र तुरी, अभिजीत कुमार, रजनी सिन्हा, शेखर कुमार, नीरज कुमार साहु, सत्येंद्र यादव, विशाल राणा, पिंटू पंडित, राहुल कुमार, निकिता सिन्हा, रूत सुमन हंस, रानी सिन्हा, नंदनी सिन्हा, सुमा देवी, अमन कुमार, सुभाष आर्यन, गोविंद साव, राजकिशोर प्रसाद यादव, महिमा भारद्वाज, संजना कुमारी, जगधारी भगत, शालिनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, राधा कुमारी, प्रेमलता, रंजीत कुमार, प्रिंस पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola